छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध जलप्रपात - चित्रकोट जलप्रपात
अगर आप इस पोस्ट को पढ़ रहे है तो आप छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध जलप्रपात चित्रकोट जलप्रपात (chitrakoot jalprapat) के बारे में जरूर जानना चाह रहे होगे। हम आपको इस पोस्ट में चित्रकोट जलप्रपात की पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको यहाँ घुमने में आसानी होगी। - सीजी ट्रिप
छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध जलप्रपात : चित्रकोट जलप्रपात
- चित्रकोट जलप्रपात के बारे में सामान्य जानकारी
- चित्रकोट जलप्रपात का प्राकृतिक सौन्दर्य
- चित्रकोट जलप्रपात घुमने का सही समय
- चित्रकोट जलप्रपात का धार्मिक स्थल
- आस-पास घुमने की जगह
- प्रमुख शहरो से दुरी
- निष्कर्ष (CONCLUSION)
चित्रकोट जलप्रपात के बारे में समान्य जानकारी:-
छत्तीसगढ़ में जगदलपुर जिले से 40 किलोमीटर की दुरी पर चित्रकोट जलप्रपात स्थित है। चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे खुबसूरत जलप्रपात है चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है।
चित्रकोट जलप्रपात की ऊंचाई 90 फीट है। बारिश के मौसम में चित्रकोट जलप्रपात रक्त लालिमा लिए होता है, तो ग्रीष्म ऋतू की रात में सफ़ेद रंग का दिखाई देता है। चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे लम्बा , चौड़ा और ज्यादा मात्रा में जल प्रवाहित करने वाला जलप्रपात है, बारिश के मौसम में इस जलप्रपात की चौड़ाई लगभग 150 मीटर होती है ।चित्रकोट जलप्रपात का प्राकृतिक सौन्दर्य:-
चित्रकोट जलप्रपात के आस - पास घने जंगल है, जो चित्रकोट जलप्रपात की प्राकृतिक सौन्दर्य में चार चाँद लगा देता है, रात की शांति में झरने की आवाज़ दूर से भी सुनाई पडती है।
चित्रकोट जलप्रपात में प्राकृतिक का एक अलग ही दृश्य देखने मिलता है। बारिश के मौसम में इस द्रश्य को देखने दूर- दूर से लोग आते है। छत्तीसगढ़ की सबसे सुन्दर और पसंदीदा पर्यटन स्थल चित्रकोट को माना जाता है। चित्रकोट जलप्रपात की सुन्दरता को करीब से देखने के लिए बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है।चित्रकोट जलप्रपात घुमने का सही समय:-
चित्रकोट में घुमने का सबसे अच्छा समय जुलाई-अक्टूबर में माना जाता है। चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह जलप्रपात 'भारतीय नियाग्रा' के नाम से भी जाना जाता है। आकार में यह जलप्रपात घोड़े की नाल के समान है, इसलिए इसकी तुलना विश्व के प्रसिद्ध नियाग्रा झरने से की जाती है। अलग-अलग अवसरों पर इस जलप्रपात से कम से कम तीन और अधिकतम सात धाराए गिरती है।
चित्रकोट जलप्रपात का धार्मिक स्थल:-
चित्रकोट जलप्रपात के बाएँ किनारे पर हल ही में एक छोटा मंदिर भगवान शिव को स्थापित किया गया है। जलप्रपात के आस-पास बहुत सारे छोटे- छोटे शिवलिंग देखने मिलती है ऐसा माना जाता है, ये शिवलिंग प्राचीन काल से जुड़े है। जब इन शिवलिंग में झरना का जल गिरता है तो ऐसा प्रतीत होता है की प्रकृति शिवलिंग का जल अभिषेक कर रही है। पहाड़ के ऊपर होने के कारण यहाँ गुफाए भी निर्मित है, इन गुफाओ को पार्वती गुफाओ के नाम से जाना जाता है। चित्रकोट जलप्रपात के सामने बैठने पर जलप्रपात से जो जल नीचे गिरता है, और पक्षी की आवाजे इस द्रश्य को और भी ज्यादा मनोहर बना देती है।
आप चित्रकोट के आस-पास की जगहों में भी घूम सकते है जो निम्न है:-
- कुतुमसर गुफा
- तीरथगढ़ जलप्रपात
- कैलाश गुफा
- कांगेर धारा
- भैंसा दर्रा
- दलपत सागर झील
कुतुमसर गुफा:-
कुतुमसर गुफा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला के जगदलपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर 'कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान' में स्थित है। इस गुफा की खोज 1950 में हुई थी, कुतुमसर गुफा नवम्बर से मई तक खुली रहती है। कुतुमसर गुफा भारत की सबसे गहरी गुफा मानी जाती है।
तीरथगढ़ जलप्रपात:-
चित्रकूट झरने के बाद यह दूसरा सबसे लोकप्रिय झरना है, जो बस्तर जिले के जगदलपुर के कांगेर घाटी में स्थित है। तीरथगढ़ झरना जगदलपुर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में 35 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। इस झरने की ऊंचाई लगभग 300 फीट है।
कैलाश गुफा:-
कैलाश गुफा जशपुर जिला के अंतर्गत तहसील मुख्यालय से लगभग २७ किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। कैलाश गुफा को रट गुफा के नाम से माना जाता है। कैलाश गुफा की खोज 22 मार्च 1993 में की गयी थी, इस गुफा की लम्बाई लगभग 120 फिट की तथा गहराई के साथ 1000 फिट है।
कांगेर धारा:-
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिला से 36 किलोमीटर दूर कांगेर धारा जलप्रपात स्थित है। जलप्रपात को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कहते है। कांगेर नदी के भैंसादर्रा नामक स्थान पर मगरमच्छ प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।भैंसा दर्रा:-
भैंसा दर्रा कांगेर घाटी के अन्दर पानी का कुंड है, और पहाडियों से घिरा हुआ है। गहरे घाटियों पर स्थित जल कुंड मगरमच्छ और कछुआ के लिए सबसे अच्छी जगह है।दलपत सागर झील:-
दलपत सागर झील छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी झील में से एक है, जो कमल और पानी से भरी है। झील मछली पकड़ने और नौका विहार के लिए प्रसिद्ध है।छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से दुरी:-
- रायपुर - 288.8 K.M
- दुर्ग - 270 K.M
- बिलासपुर - 409.7 K.M
- कांकेर - 178.8 K.M
- जगदलपुर - 40 K.M
निष्कर्ष (conclusion): -
हमारे c.gtrip.com में हमने आप को छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध जलप्रपात "चित्रकोट जलप्रपात" की जानकारी दी है, पर इस जानकारी का मजा आप यहाँ आके और घूमकर उठा सकते है। आशा है की हमारी जानकारी आपके काम आयेगी।



